मेरी जिंदगी की दूसरी नौकरी(Job)
हेलो दोस्तों नमस्कार
स्वागत है आप सभी का फिर से एक नए आर्टिकल के अंदर मैं राकेश आप सभी को आज के इस आर्टिकल के अंदर मेरे दूसरे जॉब नौकरी की के बारे में बताने जा रहा हूं यह मुझे कैसे मिली मुझे इसकी क्यों जरूरत थी और भी बहुत सारी चीज है बातें जो आप सभी को बताने जा रहा हूं
मैं आप सभी को सच-सच बताऊं तो अगर मैं अपने परिवार की तरफ से यह बात कहूं तो मुझे इस जॉब को करने से कोई फायदा नहीं और अगर मैं यह बात अपने तरीके से बताऊं तो यह जॉब करना मेरे लिए बहुत ही जरूरी था मैं नरसिंहपुर के अंदर बहुत जगह पता कर रहा था बहुत जगह ढूंढ रहा था कि कहीं से मुझे कोई जॉब कोई काम मिल जाए जिससे कि कुछ कमाई हो सके
बहुत कोशिश है करने के बाद कुछ नहीं हुआ ऐसा नहीं है कि मैंने सिर्फ ऑफलाइन ही जॉब के लिए अप्लाई किया हो या ढूंढा हो मैंने ऑनलाइन भी इतनी जगह अप्लाई किया है कि मुझे खुद भी याद नहीं
एक भैया है जिन्हें आप ऊपर की फोटो में देख सकते हैं इन्होंने मुझे कई बार कई परिस्थितियों में मेरी सहायता की है यह पैसे से एक शिक्षक है और इस समय यह अपना खुद का एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं जिनसे मेरी काफी अच्छी जान पहचान है उन्हें कहीं से इस जॉब के बारे में पता चला तो उन्होंने मुझे इस जॉब के बारे में बताया उसने फोन नंबर भी दिया हुआ था मैंने उन सर को फोन लगाया और उनसे जॉब के बारे में बात की उन्होंने मेरे से बताया कि आप 1:00 बजे के बाद मेरे ऑफिस में आइए मैं 1:00 बजे के बाद ऑफिस गया लेकिन वह समय ऑफिस में नहीं थे मैंने लगभग आधे घंटे सर का वेट किया फिर सर आए मैंने उनसे जॉब के बारे में बात की जॉब में काम इतना था कि जिस कंपनी में मैं गया था उसका नाम था वाहन बीमा ऑनलाइन इंश्योरेंस वहां पर मुझे एक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य मिला उन्होंने कंप्यूटर पर मुझे कुछ काम दिया और मैंने उन्हें करके दिखाया जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि मैं यह कार्य कर सकता हूं उन्होंने कहा अभी तो मैं व्यस्त हूं किसी कारण से आप मुझे अगले हफ्ते सोमवार से आने के लिए पूछ सकते हैं
मैंने ऐसा ही किया मैं अगले सोमवार को उनके पास अपना रिज्यूम और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लेकर गया उन्होंने मुझे सारा काम समझाया और मैंने अपना काम करना शुरू कर दिया जब मैं यह कहानी या आर्टिकल या लिख लिख रहा हूं
अभी मुझे यह जॉब करते हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं मुझे अपनी फर्स्ट पेमेंट नहीं मिली है पर कहीं ना कहीं मुझे इस बात का संतोष है कि मैं एक जॉब कर रहा हूं और वहां से मुझे कुछ पैसे मिलेंगे और उन पैसों से मैं अपना खर्च अपनी पढ़ाई का खर्च यह दैनिक जीवन में आने वाले खर्चों को बहन कर सकूंगा मेरी यह जॉब शुरू करने की कुछ दिन बाद मेरे दिमाग में आया कि मुझे यह जॉब नहीं करनी चाहिए लेकिन परिस्थितियों के चलते मुझे यह जॉब करनी पड़ रही है मैं अपनी जिंदगी में और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं पर कर नहीं पा रहा हूं आगे जो भी हो मुझे नहीं पता पर इस समय में जॉब कर रहा हूं और मेरी शुरुआती इनकम ₹3000 है वह भी फुल टाइम और मैं अपनी जॉब पर part-time जाता हूं जिसमें मुझे नहीं पता सर मुझे पूरी फीस देंगे या आधी देंगे ऑफिस का समय है सुबह 11:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक पर इसके बीच में मेरी कोचिंग और कॉलेज भी रहता है इसलिए मैंने सर से part-time करने के लिए बात की और मैं दोपहर के 3:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक जॉब पर जाता हूं यह जॉब करने का एक और अन्य कारण है कि मुझे अपने कॉलेज से इंटर्नशिप भी करनी है तो मेरे दोनों काम यहां से हो रहे हैं इसीलिए मैं यह जॉब कर रहा हूं
मुझे नहीं पता मैं यह जॉब आगे करूंगा भी या नहीं करूंगा मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें आती हैं और कुछ दिनों से मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं पर जो भी मुझे आगे समझ में आएगा जैसा भी मुझे अच्छा लगेगा उसके हिसाब से देखते हैं यह छोटी सी बात थी जो मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहता था मैंने शेयर की उम्मीद है आप सभी को पढ़कर अच्छा लगा होगा आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद क्या सोचते हैं मेरे बारे में या मुझे क्या करना चाहिए या मैं जो भी कर रहा हूं वह सही है या गलत उससे संबंधित आप हमें कमेंट के माध्यम से अपने सुझाव साझा कर सकते हैं हमारी यह पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद






Post a Comment