आज पहली बार मैंने पिज़्ज़ा खाया

हेलो दोस्तों नमस्कार

मैं स्वागत करता हूं आप सभी का आज के इस लेख के अंदर मैं बहुत ही आनंदित और उत्साहित हूं यह बताने के लिए की आज मेरी बहुत ही दिनों पुरानी इच्छा पूर्ण होने जा रही थी| 

मित्रों में आप सभी को बता दूं मैं अपनी पढ़ाई के चलते नरसिंहपुर शहर में अपने एक मित्र के साथ कमरे के एक किराए में रहता हूं मैं अपनी पढ़ाई के चलते थोड़ा बिजी रहता हूं और अपनी दैनिक दिनचर्या में पढ़ाई करते हुए अपने दिन व्यतीत कर रहा हूं|




मैंने बहुत ही सुन रखा था कि पीजा बहुत ही स्वादिष्ट और बहुत ही लोकप्रिय भोजन है पर मुझे इसके बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं थी सिर्फ मैंने इसके बारे में सुना ही था कभी इसे खाकर अनुभव नहीं किया था

जैसा कि मैं तो मैं आप सभी को बता चुका हूं कि किराए के मकान में रहता हूं और मेरे साथ मेरा एक मित्र दीपक कुशवाहा रहता है मेरी इच्छा तो थी ही और साथ ही दीपक की कुछ दिनों से यह प्रबल इच्छा हो रही थी कि हम दोनों मिलकर कहीं जाकर पिज्जा खाएं|



पर पढ़ाई की व्यस्तता और काफी सारे कार्यों के चलते हमें समय नहीं मिल पा रहा था कि हम पूजा खाएं आज दिनांक 22 दिसंबर दिन गुरुवार को मेरे मित्र दीपक कुशवाहा की प्रबल इच्छा हुई कि आज तो हम पिज्जा खाएंगे ही चाहे कुछ हो जाए | 


जैसे कि सुबह हमें कोचिंग जाना होता है वहां से हम लगभग 12:00 फ्री हो जाते हैं फिर उसके बाद हमें अपने कॉलेज जाना होता है उसके बाद में हम लोग अपने कमरे पर आते हैं और नहा धोकर फ्रेश होते हैं उसके बाद 3:00 बजे मुझे अपनी इंटर्नशिप के लिए जाना होता है जो कि 3:00 से 7:00 बजे तक रहती है|


7:00 बजे जैसे ही मैं अपने कमरे में लौट कर आता हूं तो देखता हूं कि दीपक ने भोजन की सारी तैयारियां कर ली है मैं एक छोटी सी जानकारी और दे दूं( हम लोग किराए के मकान में दोनों मिलकर ही खाना-पीना बनाते हैं और हमारे सारे दैनिक कार्य करते हैं)

उसने लगभग सब्जी की तैयारी कर ली थी मैंने आकर रोटी बनाने की तैयारी की और इसी के चलते दीपक ने मुझसे कहा कि आज हमें पीजा खाना चाहिए मेरी बहुत ही प्रबल इच्छा हो रही है|


तो मैंने उससे कहा फिर कभी देखते हैं अभी समय नहीं है पढ़ाई भी करनी है हमारा खाना बना|

हम दोनों ने मिलकर खाना खाया और हम अपनी पढ़ाई में लग गए रात के 10:00 बजे मेरे मित्र दीपक ने मुझे फिर से याद दिलाया कि यार मुझे पीजा खाना ही है आज तू मेरे एक मित्र है जो कि एक पिज़्ज़ा की दुकान पर काम करते हैं मेरे पास उनका नंबर था मैंने उन्हें कॉल किया सबसे पहले तो मैंने यह जानकारी ली की पूजा हमें किस कीमत पर मिलेगा पिज्जा की कीमत शुरू होती है ₹100 से लेकर ₹170 तक उनके पास उपलब्ध थे|


फिर दीपक ने कहा कि हम ₹150 वाला पिज़्ज़ा मंगवा कर खाएंगे जो हमारे मित्र दुकान पर काम करते थे उनका नाम है सचिन प्रजापति लगभग समय हो चुका था 10:00 बज कर 30 मिनट मैंने अपने मित्र सचिन को कॉल किया और बताया कि आप हमारे लिए घर लौटते समय एक पिज्जा लेकर आए और हमें देकर अपने घर चले जाएं|


क्योंकि हमारा कमरा उसकी दुकान और उसके घर के बीच में था तो उसने हमें लगभग 10:50 पर पिज़्ज़ा डिलीवरी कर दी हमने उसे ₹150 दिए और हम उसे लेकर अपने कमरे में आए सबसे पहले तो हम दोनों ने अपने अपने मोबाइल में तीजा की फोटो ले क्योंकि यह एक्सपीरियंस हमारे लिए पहली बार था कि हमने पहली बार पिज्जा मगाया और आज हम पहली बार तीजा खाएंगे| 



सब कुछ सही था हमने पिज़्ज़ा खाया जितना मैंने पिज्जा के बारे में सुना था उतना अच्छा मुझे नहीं लगा और दीपक को तो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया फिर हम दोनों को लगा कि हमारे डेड सो रुपए व्यर्थ चले गए हैं मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पिज्जा बहुत खराब होता है मैं सिर्फ अपने स्वाद अनुसार बता रहा हूं अच्छा था हमें कोई परेशानी नहीं हुई पर हमें ज्यादा अच्छा नहीं लगा



सर हमने आधा खाया और आधा रख दिया दीपक को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था उसने तो थोड़ा सा खाया और फिर नहीं खाया मुझे भी कुछ खास नहीं लगा पर मैंने यह सोच कर खा लिया की ₹150 खर्च किए हैं तो खा लिया जाए?





फिर हम दोनों ने बहुत देर तक बैठकर बातें करी क्यों कि हमने जो सोचा था वैसा नहीं हुआ यह सिर्फ हमारी सोच का ही बहन था पर कोई नहीं गलती हमारी ही थी और बहुत दिनों से हमारे मन में यह आ रहा था कि हम पिज्जा खाकर उसका स्वाद ले कि आखिर पिज्जा लगता कैसा है हमारे लिए यह अनुभव अच्छा था क्योंकि यह हमारी जिंदगी का पहला अनुभव था|

उस रात लगभग 12:00 बज चुके थे और हम दोनों को नींद नहीं आ रही थी हम दोनों ने मिलकर कुछ देर और बातें की और फिर सोने की कोशिश की लेकिन फिर भी हम नहीं सो पा रहे थे यह सब सिलसिला लगभग रात के 3:00 बजे तक चला और हमें नींद आने लगी इस तरीके से हमारा पूरा दिन निकल गया और हमने अभी जा अब जाकर अपने मन को संतुष्ट किया दोस्तों उम्मीद है आज की यह कहानी कि हमने पहली बार अपनी जिंदगी में पिज्जा खाया यह पढ़कर आप सभी को अच्छा लगा होगा और मुझे भी आप सभी को बताने में बहुत अच्छा लगा आप पिज़्ज़ा के बारे में क्या सोचते हैं और आपके खाने का अनुभव कैसा रहा आप हमें कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते हैं हमारी यह पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं


If you understand something then comment below


Thankyou ☝🙏

Blogger द्वारा संचालित.