अर्धवार्षिक रिजल्ट( 17-1-2021)
तो बहुत कुछ यूं है कि कोरोना के चलते स्कूल थोड़े लेट खोलें और हम स्कूल आने में थोड़ी लेट हो गए वर्ष 2021 के नव वर्ष मनाने के बाद मैं 4 जनवरी 2021 को अपने ग्राम ढोल शुरू से नरसिंहपुर आ गया हमारे स्कूल 6 जनवरी 2021 से आरंभ होने थे जिसमें हमें घर से पलकों की अनुमति देनी थी और मैं स्कूल अकेला ही आया था मेरे घर से कोई भी सदस्य नहीं आया था जिस कारण में अनुमति नहीं ले पाया अनुमति ना लेने के कारण मैं 2 हफ्ते तक स्कूल नहीं जा पाया 2 हफ्ते बाद जैसे ही 19 19 जनवरी 2021 को बड़े भाई श्री राम कुमार पटेल के आने पर मैंने स्कूल से अनुमति लिए और मैंने नियमित स्कूल जाना आरंभ कर दिया एक-दो दिन बाद पता चला कि 1 फरवरी से हमारी अर्धवार्षिक परीक्षा आरंभ होने वाले हैं और अभी मैंने ना पढ़ाई की थी और ना ही स्कूल में पढ़ाया गया था हालांकि स्कूल में कुछ पढ़ाया जा चुका था लेकिन मैं नहीं जा पाया था लेकिन इतना खास नहीं जितना कि पढ़ाया जाना चाहिए था इसमें मैं ना किसी की गलती मानते हुए यह कह सकता हूं कि कोरोनावायरस ते हुए यह सब हुआ
9 फरवरी 2021 को हमारी परीक्षा समाप्त हो गई जो कि मैंने वाणिज्य संकाय लिया हुआ था अब 17 फरवरी 2021 को हमारा रिजल्ट घोषित होना था मैं यहां पर अकेले होने के कारण और घर में व्यस्त होने के कारण घर से कोई सदस्य नहीं आया और हमारे विद्यालय में अनेकों कार्य होने के कारण हमारे विद्यालय की छुट्टी 16 फरवरी 2021 तक रहे 17फरवरी को हमारा रिजल्ट घोषित होना था 17 फरवरी को मैं नियमित समय पर स्कूल पहुंच गया शिक्षक श्री एसडी चढ़ार द्वारा अवलोकन करने पर पाया गया कि जिन छात्रों ने अपने पाठकों से स्कूल के रिजल्ट पत्र पर हस्ताक्षर नहीं कराए हैं वह अपने बसते लेकर अपने अपने घर जाएं उनका कहना था कि जब आप सभी के पालक आपके लिए इतना समय नहीं निकाल सकते हैं तो आपका स्कूल में रहना उचित नहीं
मेरा तो मन वैसे भी स्कूल जाने का नहीं हो रहा था क्योंकि मेरे दिमाग में कुछ और चल रहा था मैं अपने समय को बिल्कुल बर्बाद नहीं करना चाहता था मैं अपने समय को एक ऐसे विशेष कार्य में लगाना चाहता था जिससे कि मुझे कुछ मिल सके मैं उन उन विद्यार्थियों में से नहीं था जो कि नियमित रूप से स्कूल जाते सोते जागते और आराम इसे अपने जीवन को व्यतीत कर रहे थे मैं अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की चाह रखने वाला छात्र हूं और मैं यह पूर्ण करके रहूंगा
बहुत दिनों से मैंने कोई पोस्ट नहीं लिखी थी जब मैंने इस पोस्ट को इंटरनेट पर सर्च किया तो वहां लिखा रहा था कि यह पोस्ट फ्री blogspot.com बंद कर दिया गया है लेकिन मुझे बाद में पता चला और मैंने यह पोस्ट लिखी अब मैं अपने किराए से रह रहे कमरे पर है और यह पोस्ट लिख रहा हूं
क्योंकि आज मेरे पास(17 feb 2021) दिन बुधवार को समय होने पर मैं अपने अन्य कामों को पूरा कर सकता हूं जो कि मैं करना चाहता हूं यह मेरे अब तक के जीवन का ऐसा पहला दिन है जब मुझे स्कूल द्वारा घर में जाया गया हो किसी कारण बस
यह मेरे जीवन का पहला दिन है स्कूल से आने पर मुझे खुशी हो रही है लेकिन एक तरफ से यह मेरे लिए बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि मैं स्कूल के नियमों का पालन नहीं कर रहा हूं
और मैं करूं भी क्या मैं जो चाहता हूं वह मैं कर नहीं पा रहा था क्योंकि मेरे पास समय थोड़ा कम था लेकिन अब से मैं वह सारे काम करूंगा जो मेरे इस जीवन को सफल बनाने में सहायक होंगे मेरे पिताजी मेरे लिए बहुत मेहनत से पैसे खर्च करके मुझे पढ़ा रहे हैं और मैं यश का पूर्ण ध्यान रखते हुए आगे काम करूंगा
धन्यवाद
दिनांक
17-2-2021
Post a Comment